उत्तराखंड : प्रदेश में आज 18 नए कोरोना संक्रमित, 46 मरीज हुए ठीक ।

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 46 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 463 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17116 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में छह व हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में दो-दो मरीज सामने आए हैं।  

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342392 हो गई है। इनमें से 328522 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7367 लोगों की जान जा चुकी है।


Spread the love
और पढ़े  मानसून से पहले ही हेली सेवा का संचालन बंद, जानें अब कब से होगी शुरू
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    देहरादून- राज्य में वीबी जी राम जी योजना लागू, श्रमिकों की मजदूरी 48 रुपये बढ़ी, प्रतिदिन 300 रुपये मिलेगी

    Spread the love

    Spread the loveविकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) प्रदेश में लागू हो गई है। नई योजना से उत्तराखंड में श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी दर में 48…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *