उत्तराखंड/ चमोली : लोगों की जागरूक मांग पर भंगोटा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्रामीणों का रेपिड टेस्ट।

Spread the love

पर्वतीय इलाकों में आज भी ग्रामीणों की कोरोना संक्रमण की जांच पूरी तरह से नहीं हो पाई है।ऐसा इसलिए हो रहा है कि बहुत सारे गावों के ग्रामीण अपनी जांच कराना भी नहीं चाहते हैं।जबकि ज्यादातर गावों के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने स्वतः मांग की कि उनकी जांच की जाए।जिससे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की दशा में समय से समुचित उपचार मिल सके।

इसी क्रम में जिला चमोली का ग्राम पंचायत भंगोटा के जागरूक ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की कि उनकी जांच की जाये।इस बात को संज्ञान में लेते हुए पीएचसी के प्रभारी डाक्टर नवीन चंद्र डिमरी ने फार्मेसिस्ट जगजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में रेपिड टेस्ट की टीम भंगोटा गांव में भेजकर लोगों की जांच कराई।

ग्राम प्रधान डॉक्टर भूपेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि हमारी मांग पर प्रशासन ने ग्रामीणों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजी और गांव मे उपस्थित सभी लोगों की मौके पर ही जांच की गई है।साथ ही बताया कि आयुष विभाग ने भी फार्मेसिस्ट सुबोध उनियाल की देखरेख में गांव में आयुर्वेदिक आयुष रक्षा किट का वितरण भी किया।

रेपिड टेस्ट का नेतृत्व कर रहे फार्मेसिस्ट जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि भंगोटा गांव में सभी ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- अनियमितताएं मिलने पर 23 मदरसों की रोकी सरकारी सहायता राशि, दस संचालकों ने दिया बंदी का नोटिस
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    सीबीएसई बोर्ड 12th Result: खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *