उत्तराखंड गढ़वाल :गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल बाल बची जान!

Spread the love

सतपुली पौड़ी गढ़वाल= नगर पंचायत सतपुली में आज सुबह अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण अफरातफरी मच गई जिसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मय फोर्स सहित घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8.30 बजे अचानक जगदीश प्रसाद के घर पर गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिसके बाद उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने सतपुली थाना में सूचना दी वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन उचित साधन न होने के कारण आग पर काबू नहीं किया जा सका
वहीं घटना स्थल पर थाना सतपुली के द्वारा पहुंच कर आग पर काबू पाया गया
थाना अध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मयफोर्स सहित आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया
उन्होंने बताया कि जगदीश प्रसाद उम्र 72 वर्ष ओर उनकी पत्नी कमला देवी 66 वर्ष ही घर में रहते हैं जिन्हें घर से सुरक्षित निकाल लिया
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल उप0 निरी0अजीत डबराल, का0 देशराज,कुलदीप मनोज शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  जौलीग्रांट- बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *