उत्तराखंड : कोरोना महामारी के चलते 15 जून को कैंची धाम में नहीं लगेगा मेला, इस बार भी भक्तजन घरों में रहकर बाबा को करेंगे याद ।

Spread the love

नैनीताल / भवाली – कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी 15 जून को कैंची मंदिर के स्थापना दिवस पर मेला नहीं लग पाएगा। इस दिन बाबा नीब करौरी महाराज को भक्त अपने घरों में रहकर याद करेंगे और उनका आशीर्वाद पाएंगे।

गत 57 वर्षों में यह दूसरा मौका होगा, जब कोरोना संक्रमण के कारण स्थापना दिवस पर यहां मेला नहीं लगेगा लेकिन उनके भक्तों में स्थापना दिवस को लेकर उत्साह की कोई कमी नहीं है और वे दिल में उनकी यादें और छवि को संजोए अपने घरों में ही श्रद्धा से इस दिन को उल्लास के साथ मना रहे हैं। अगले वर्ष और अधिक उत्साह के साथ कैंची मंदिर का स्थापना दिवस मनाएंगे।

बाबा अभी भी भक्तों के लिए हर वक्त और सर्वत्र उपस्थित हैं। 15 जून आश्रम का स्थापना दिवस है लेकिन बाबा को स्मरण करने का वक्त तो प्रतिदिन और प्रतिपल है। इस मौके पर पारंपरिक आयोजन न होने से एक खालीपन अवश्य महसूस हो रहा है इसे भी बाबा की स्मृति से ही भरा जा सकता है। – खुशबू तिवारी, एडवोकेट हाईकोर्ट
– कोविड के चलते इस बार भी घर में रहकर ही बाबा को याद करेंगे। बाबा का आशीर्वाद सभी भक्तों पर हमेशा बना रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले साल मेला भव्य रूप से आयोजित होगा। – नितेश बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता भीमताल
– जब से होश संभाला तब से बाबा के आशीर्वाद से हमेशा मंदिर में सेवा करने का मौका मिलता रहा है। कोविड के चलते कैंची मंदिर में इस वर्ष मेला नहीं लग रहा है। सभी भक्त घर पर ही रहकर बाबा का स्मरण करें उनका आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।

और पढ़े  चमोली- तमक नाले में लापता कर्मचारी की खोज जारी, ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *