उत्तराखंड : केजरीवाल ने हल्द्वानी पहुंच खेला बड़ा दांव, 6 महीने में 1 लाख नौकरी और हर महीने दिया जाएगा 5 हजार का बेरोजगारी भत्ता ।

Spread the love

पहले से ही कहा जा रहा था कि तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रहार कर सकते हैं और ऐसा ही हुआ। रविवार को हल्द्वानी में अपने दौरे के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में रोजगार बढ़ाया जाएगा। यहां रोजगार बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान केजरीवाल ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।

इससे पहले उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि हम उत्तराखंड के 21 सालों की दुर्दशा को 21 महीने में सुधारेंगे। उत्तराखंड पलायन प्रदेश बन गया है और यहां युवा रोजगार मांग रहा है।

इस दौरान उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए केजरीवाल ने छह बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार न मिलने तक हर परिवार से एक युवा पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में उत्तराखंड के 80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे।

कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद एक लाख नौकरियां निकाली जाएंगी। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जॉब पोर्टल तैयार किया जाएगा। उत्तराखंड में रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा।

पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी आप
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी। दूसरे दलों में जो अच्छे लोग हैं उनका स्वागत है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रविवार को उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश
वहीं केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। बीते दो महीनों में देहरादून का दो बार केजरीवाल दौरा कर चुके हैं। रविवार को उनका कुमाऊं क्षेत्र का पहला दौरा है। इससे पहले वह दो बार देहरादून आ चुके हैं। हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद केजरीवाल बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रहार करेंगे।

और पढ़े  डिप्टी CM बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दंगे करवाना चाहते हैं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले

उत्तराखंड में रोजगार भी एक बड़ा मुद्दा
साथ ही रोजगार को लेकर नए एलान कर केजरीवाल ने उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा दिया है। क्योंकि उत्तराखंड में रोजगार भी एक बड़ा मुद्दा है और इसे देखते हुए 2022 के चुनाव के लिए केजरीवाल युवाओं को साधने में पीछे नहीं रहे।

इससे पहले उन्होंने देहरादून दौरे पर हर परिवार को मुफ्त बिजली देने का एलान कर भाजपा और कांग्रेस को सियासी झटका दिया था। वहीं, पिछले महीने उन्होंने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने के साथ कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। 

युवा रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर
कल उत्तराखंड जा रहा हूं। उत्तराखंड का युवा रोजगार के अभाव में पलायन करने को मजबूर है। उत्तराखंड के युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिलना चाहिए। ये हो सकता है और संभव है। अगर साफ नीयत वाली सरकार हो तो।
– अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

केजरीवाल की घोषणाएं
उत्तराखंडवासियों को मेरी 6 गारंटी, AAP की सरकार बनने पर

▪️हर घर रोज़गार
▪️तब तक हर महीने 5 हज़ार
▪️नौकरियों में उत्तराखंडियों को 80% आरक्षण
▪️6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी
▪️प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जॉब पोर्टल
▪️पलायन रोकने के लिए रोज़गार एवं पलायन मंत्रालय का गठन


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *