उत्तराखंड : अरविंद केजरीवाल पहुंचे पतंनगर एयरपोर्ट, हल्द्वानी के लिए हुए रवाना ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रविवार को उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर हैं। तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रहार करेंगे। रविवार को उनका कुमाऊं क्षेत्र का पहला दौरा है। इससे पहले वह दो बार देहरादून आ चुके हैं।
केजरीवाल सुबह करीब 11 बजे 45 मिनट पर पतंनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां कर्नल (रिटा.) अजय कोठियान सहित अन्य आप नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और खूब नारेबाजी भी की। इसके बाद केजरीवाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वह काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां वह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
युवाओं को साधने के लिए रोजगार के मुद्दे पर नया एलान कर सकते हैं। केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। बीते दो महीनों में देहरादून का दो बार केजरीवाल दौरा कर चुके हैं। उनका तीसरा दौरा रविवार को कुमाऊं का है। हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद केजरीवाल बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रहार करेंगे।
उत्तराखंड में रोजगार भी एक बड़ा मुद्दा
साथ ही रोजगार को लेकर नया एलान कर उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा सकते हैं। उत्तराखंड में रोजगार भी एक बड़ा मुद्दा है। इसे देखते हुए 2022 के चुनाव के लिए केजरीवाल युवाओं को साधने में पीछे नहीं रहेंगे।

इससे पहले उन्होंने देहरादून दौरे पर हर परिवार को मुफ्त बिजली देने का एलान कर भाजपा और कांग्रेस को सियासी झटका दिया था। वहीं, पिछले महीने उन्होंने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने के साथ कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, 4 जगह बनेंगे मेगा बैटरी बैंक, नियामक आयोग की मंजूरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…