उत्तराखंड : कर्नल कोठियाल करेंगे पूरे राज्य में युवा संवाद, युवा बनेगें एंबेसडर

Spread the love

आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल रामनगर के बाद पूरे उत्तराखंड में युवा संवाद करेंगे। अच्छे सुझावों को मेनिफेस्टो में शामिल करने के साथ ही वह युवाओं को यूथ एंबेसडर भी बनाएंगे। पूरे प्रदेश में कोठियाल के 15 जगह पर होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता कर्नल अजय कोठियाल के रामनगर में युवा संवाद कार्यक्रम की सफलता के बाद अब पूरे प्रदेश में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान उनके युवा संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रदेश के युवाओं से सीधे संवाद के लिए आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत रामनगर से शुरू हुई और अब पूरे प्रदेश में उनके कार्यक्रम तय हो गए हैं।
यह होगी कार्यक्रम की रूप रेखा
यह कार्यक्रम 23 जुलाई काशीपुर से शुरू होकर 6 अगस्त को देहरादून में समाप्त होगा। इस दौरान युवा संवाद 23 जुलाई को काशीपुर, 24 जुलाई को सितारगंज, 25 जुलाई को हल्द्वानी, 26 जुलाई को चंपावत, 27 जुलाई को पिथौरागढ़, 28 जुलाई को कपकोट, 29 जुलाई को अल्मोड़ा, 30 जुलाई को द्वाराहाट, 31 जुलाई को बदरीनाथ, 1 अगस्त को केदारनाथ, 2 अगस्त को श्रीनगर, 3 अगस्त को देवप्रयाग, 4 अगस्त को ऋषिकेश, 5 अगस्त को रुड़की और 6 अगस्त को देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

सीधे युवाओं से संवाद करेंगे कोठियाल
कार्यक्रम के जरिए कर्नल कोठियाल सीधे युवाओं से संवाद करेंगे, जिसमें संवाद के माध्यम से युवाओं के सुझाव भी आमंत्रित करेंगे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि प्रदेश में आने वाली सरकार का एजेंडा अब युवा ही तय करेंगे।

और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *