चम्पावत : कुमाऊँ कमिश्नर ने की सभी मुख्य विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा विकास योजनाओं के लिए निर्गत की गई धनराशि को समय सीमा के तहत व्यय करने तथा योजनाओं का लाभ जनता को पहुंचाने को लेकर कुमाऊँ कमिश्नर ने मंडल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।
कुमाऊँ आयुक्त श्री सुशील कुमार द्वारा मुख्य विकास अधिकारियों से जिला योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति, स्वयं सहायता समूह, सेवायोजन, कौशल विकास, उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के संबंध में समीक्षा की।
जिला चम्पावत की समीक्षा के दौरान सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिला योजना से संबंधित सभी कार्य तेजी से चल रहे हैं। जो काम रह गए हैं उन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। श्री रावत ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ की मद में आयी धनराशि को माह अगस्त तक खर्च कर लिया जाएगा। उन्हों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 114 डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है तथा 300 डीपीआर जल संस्थान द्वारा बनाई जा रही हैं।
कौशल विकास में सीडीओ श्री राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 1108 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है तथा 400 नए आवेदन प्राप्त हो चुके है। श्री रावत ने बताया कि हरेला के उपलक्ष में तीस हजार पौधे वितरित किए गए जिनमे तेज पत्ता प्रमुख है। इस बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी एन बी बचकेथी, कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमति लता बिष्ट तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़े  यमुनोत्री धाम: राम मंदिर के पास खतरा बरकरार, खोखले हिस्से से जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं श्रद्धालु
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…