उत्तराखंड : ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच खांकरा मे बना नासूर

Spread the love

खांकरा में बार बार हाईवे की पहाड़ी से हो रहा है भूस्खलन

हाईवे बन्द होने से रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के लोगों की बढ़ रही हैं परेशानी

पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आई पोकलैंड मशीन, समाई अलकनन्दा नदी में

ऋषिकेश- बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच खांकरा में इन दिनों नासूर बन गया है। आये दिन हाईवे की पहाड़ी टूट रही, जिस कारण यहां पर घंटों तक जाम लग रहा है। बरसात में भूस्खलन अधिक होने से परेशानी भी अधिक बढ़ रही है। शनिवार रात को हाईवे पर कार्य कर रही एक पोकलैंड मशीन भी चट्टान से आये मलबे की चपेट में आ गयी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। सूचना मिलने और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और रात को ही ऑपरेटर का रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुँचाया।

बद्रीनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच खांकरा में रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद की जनता के लिए नासूर बन गया है। ऑल वेदर सड़क के तहत हाईवे की कटिंग होने पहाड़ी कमजोर हो गयी है। जो बिना बारिश के ही टूट रही है। जबकि बारिश होने पर भूस्खलन अधिक होने से दिक्कतें भी अधिक बढ़ रही हैं। यहां पर हाईवे बन्द होने का सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा है। यहां पर सफर करना भी अब खतरनाक हो गया है। ऊपर से कच्ची पहाड़ी और नीचे से अलकनंदा नदी, दोनों ओर से मौत है।

अभी फिलहाल कोरोना के चलते चारधाम यात्रा बन्द है, अगर यात्रा खुलती है और हाईवे इसी तरह से बन्द रहता है तो चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अलावा यात्रियों की परेशानी भी बढ़ जाएगी।

और पढ़े  देहरादून- विजिलेंस की कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *