उत्तराखंड / उधमसिंह नगर: सीएम धामी का रुद्रपुर में रोड शो, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे तो किसानों ने उनके दौरे का विरोध किया। उन्होंने काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस किसानों को गिफ्तार कर गदरपुर ले गई है। प्रदर्शन करने वाले किसान भारतीय किसान यूनियन चडूनी ग्रुप के हैं। इन्हें ही गिरफ्तार किया गया है।

रुद्रपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई।
रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, यतिश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया और कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक उत्तराखंड पर्यटन, उद्योग और बिजली उत्पादन में नंबर वन होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया। मुख्यमंत्री यहां कार्यकर्ताओं से मिले और कार द्वारा रुद्रपुर रवाना हो गए। उनका सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी कार्यक्रम है। यहां उनका फिलहाल 24 जुलाई तक का कार्यक्रम है।
अपने निजी आवास में करेंगे रात्रि प्रवास
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से पंतनगर रवाना हो गए और पंतनगर विवि के गांधी हाल में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने एनेक्सी अतिथि गृह में सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद  विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

और पढ़े  टिहरी - अनुसूचित जाति के युवक की हत्या का मामला, 2 और आरोपी गिरफ्तार, चार की हो चुकी गिरफ्तारी

एनेक्सी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद वे 24 जुलाई की सुबह नौ बजे एनेक्सी अतिथि गृह पंतनगर से कार से विधानसभा किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करेंगे।

श्री गुरूद्वारा साहिब नानकमत्ता में में मत्था टेकने के बाद खटीमा विधानसभा में आम जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के बाद शहीद पार्क में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन करने के साथ ही शहीदों के परिवारों का सम्मान करेंगे।

वे फाइबर कंपनी के अतिथि गृह में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक बैठक करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने के बाद निजी आवास ग्राम नगरा तराई खटीमा में रात्रि विश्राम करेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    खबर अपडेट: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, कुछ देर पहले फैली थी मौत की अफवाह

    Spread the love

    Spread the love   भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया…


    Spread the love

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *