उत्तराखंड : इंडियन आइडल 12 पर विजय पाने वाले पवनदीप के गांव को पीएनबी ने लिया गोद ।

Spread the love

इंडियन आइडल 12 के विजेता मशहूर गायक पवनदीप राजन के गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है। पवनदीप का परिवार लंबे समय से इसी गांव में रहता है। बैंक की कुमाऊं मंडल की प्रबंधक सरिता सिंह ने गांव पहुंचकर ये घोषणा की। सरिता सिंह ने कहा कि बैंक इस गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यहां के आधारभूत ढांचे को सुधारने में मददगार बनेगा। मंडलीय प्रबंधक ने पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन और मां सरस्वती देवी से भी मुलाकात की। उनसे क्षेत्र में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग मांगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, पीएनबी के एजीएम मनोज पोद्दार, शाखा प्रबंधक सीकेएस ऐठानी, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा आदि थे।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- बातचीत बंद हुई तो युवकों ने शहरभर में चिपका दिए दोस्त की गुमशुदगी के पोस्टर,मजाक पड़ा भारी
  • Related Posts

    खबर अपडेट: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, कुछ देर पहले फैली थी मौत की अफवाह

    Spread the love

    Spread the love   भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया…


    Spread the love

    भाजपा नेता हत्याकांड: विनोद कुमार का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार, गांव में पसरा मातम

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा नेता विनोद कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही गांव उमड़ पड़ा। परिजन शव को पकड़कर रोते बिलखने लगे। परिजनों की मांगों पर पुलिस प्रशासन का आश्वासन मिलने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *