उत्तराखंड : आज से पूरी सवारियों के साथ पहाड़ में चलेंगी निजी बसें, नई दिल्ली जनशताब्दी और कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू

Spread the love

देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी और देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन आज से दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर रेलवे अधिकारियों की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है।

स्टेशन अधीक्षक परिचालन सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून-कोटा नंदादेवी एक्सप्रेस और देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 11 जून से शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर नई दिल्ली जनशताब्दी और नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में यात्रियों ने भी आरक्षण कराया है। 

कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के साथ ही रेलवे बोर्ड उत्तर रेलवे और मंडल मुख्यालय की ओर से दर्जनभर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था, लेकिन अब जबकि कोरोना संक्रमण कम हुआ है तो रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन नए सिरे से शुरू किया जा रहा है। 

कोविड कर्फ्यू में यात्री क्षमता कम होने और किराया दोगुना न करने के विरोध में बंद निजी बसें सोमवार से चलनी शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड बस ऑपरेटर्स संयुक्त महासंघ ने यह निर्णय लिया है।
महासंघ के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार ने 100 फीसदी यात्री क्षमता के साथ बस संचालन की अनुुमति दे दी है, इसलिए उन्होंने बस संचालन का फैसला लिया है। पहाड़ में सभी बसें 14 जून से शुरू हो गई हैं।

और पढ़े  हरिद्वार जमीन घोटाला: तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका स्पेशल विजिलेंस जज ने की खारिज

उन्होंने कहा है कि हर यात्रा से पहले और बाद में बसों का सैनिटाइज किया जाएगा। यात्री किराया व अन्य सभी नियम सरकार के मुताबिक यथावत रहेंगे।

इस निर्णय के बाद सोमवार से कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड, गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड, टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, यातायात और परिवहन संघ लिमिटेड, गढ़वाल मंडल कांट्रेक्ट कैरेज एसोसिएशन, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, सीमांत सहकारी संघ लिमिटेड, दूनवैली कांट्रैक्ट कैरेज एसोसिएशन, गढ़वाल मोटर यूजर्स लिमिटेड और गढ़वाल मंडल बहुद्देशीय सहकारी समिति के तहत संचालित होने वाली बसों का संचालन शुरू हो गया है। इन सभी बसों को पहाड़ की लाइफलाइन माना जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *