उत्तरप्रदेश : लखनऊ पहुंच प्रधानमंत्री मोदी ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे।
 श्रद्धांजलि के बाद पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि हमसब के लिए यह शोक की घड़ी है। उन्होंने जीवन ऐसे जिया कि माता-पिता द्वारा दिए गए नाम को सार्तक कर दिया। उन्होंने जनकल्याण को अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता खोया है। हम उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए उनका सपना साकार करने का प्रयास करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  खूनी संघर्ष- कहासुनी के बाद फूल-माला बेचने वाले की पीटकर हत्या, परिजनों का हंगामा
  • Related Posts

    UP बोर्ड- टॉपर बनकर उभरा बाराबंकी जिला, सीतापुर दूसरे स्थान पर, इस बार परिणाम में ये बातें रहीं खास

    Spread the love

    Spread the love   यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बाराबंकी जिला टॉपर बनकर उभरा है। हाईस्कूल में टॉपर समेत जिले की तीन और इंटर में दो बेटियों ने टॉप-3…


    Spread the love

    साहब पत्नी से परेशान हूं मुझे मर जाने दो, गंगा में कूद रहे युवक ने पुलिस के पकड़े पैर

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के नवीन गंगा पुल पर खड़ा एक युवक अचानक गंगा नदी में छलांग लगाने लगा। तभी पास से गुजर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *