उत्तरप्रदेश : ये कैसे डीएम, डीएम सुनील कुमार वर्मा ने किया तिरंगे का अपमान ।

Spread the love

औरैया में 75वां स्वतंत्रता दिवस कलेक्ट्रेट भवन ककोर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लेकिन इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने तिरंगे का अपमान कर दिया। उन्होंने बिना देखे ही उल्टा झंडा फहरा (ध्वजारोहण) दिया।
हैरानी की बात ये कि वहां मौजूद सैकड़ों लोगों में से किसी एक ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान गाया गया और उल्टे झंडे को गर्व से सलामी दी गई। फिर शहीद परिवारों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाने लगा। इस बीच किसी की भी नजरें झंडे पर नहीं पड़ी।
कार्यक्रम समाप्त होने को आया तो वहां मौजूद एक शख्स की राष्ट्रीय ध्वज पर नजर गई। जब उसने इस बारे में बताया तो वहां मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए। जिसके बाद दोबारा से आनन-फानन तिरंगे को ठीक कर के फिर से ध्वजारोहण किया गया।


Spread the love
और पढ़े  सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी आज, 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा में भरेंगे हुंकार
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *