उत्तरप्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में मिली बडी छूट, अब 11 बजे रात तक खुल सकेंगी दुकानें व बाजार ।

Spread the love

उत्तर प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए बाजारों व दुकानों के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। वहीं, रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कहा गया है कि कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी टीम-9 के साथ मंगलवार को प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीकाकरण के लिए अर्ह लोगों में से 45 फीसदी प्रदेशवासियों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। विगत दिवस प्रदेश ने दो नए रिकॉर्ड बनाये।

विगत 24 घंटे में 33 लाख 42 हजार 360 लोगों ने टीकाकवर प्राप्त किया। यह किसी भी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 8 करोड़ 8 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। इस प्रक्रिया को और तेज किए जाने की आवश्यकता है। टीके की उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए।


Spread the love
और पढ़े  रेलवे ट्रैक पर कटे मिले पिता-पुत्री के शव, ट्रैक पर 100 मीटर दूर खड़ी मिली कार,सामने आई पुलिस की लापरवाही 
  • Related Posts

    लखनऊ हत्याकांड-: वेब सीरीज से सीखा था शव काटने का तरीका, बाप के टुकड़े-टुकड़े करने में नहीं कांपे हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआशियाना के सेक्टर एल में रहने वाले पैथालॉजी संचालक व शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या के बाद उनका बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने के लिए…


    Spread the love

    CM योगी का निर्देश- सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देना सुनिश्चित करें

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग / संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *