उत्तरप्रदेश : मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, राम जन्मभूमि की सड़क होगी कल्याण सिंह के नाम..

Spread the love

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को घोषणा की कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।
मालूम हो कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद 21 अगस्त की रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में भर्ती थे।

बता दें कि कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित आवास में रखा गया था, जिसके बाद विधान भवन और भाजपा पार्टी कार्यालय में भी अंतिम दर्शन हुए। आज अलीगढ़ के अतरौली स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

अपने पुराने भाषण में उन्होंने कहा था कि उनका जीवन भाजपा को समर्पित है। उनकी अंतिम इच्छा है कि उनका पार्थिव शरीर भाजपा के झंडे में लिपटा हो। पार्टी ने रविवार को अंतिम दर्शन के दौरान यूपी भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह की इस इच्छा को भी पूरा किया।


Spread the love
और पढ़े  गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *