आसाराम की जमानत के विरोध में दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने किया सुप्रीम कोर्ट का जाने का फैसला।

Spread the love

वकील उत्सव बैंस के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि आसाराम बापू अत्यधिक प्रभावशाली है और राजनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं। देश भर में उनके लाखों अंधभक्त हैं। याचिका में कहा गया है कि आसाराम ने हत्यारे कार्तिक हलदर को हायर किया था, जिसने चश्मदीदों को मार डाला और हमला किया। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि बापू ने हत्या करने के आदेश दिए थे।

याचिका में कहा गया है कि 10 चश्मदीदों पर हमला किया जा चुका है और उनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका जताई गई है कि अगर आसाराम को जमानत दी जाती है तो वह दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार से बदला लेगा। पीड़िता के पिता ने याचिका में कहा है कि सुनवाई के दौरान उसे और उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

बता दें कि दुष्कर्म के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू ने पिछले दिनों आयुर्वेद केंद्र में इलाज कराने के नाम पर जमानत के लिए शीर्ष अदालत का रुख किया था।  राजस्थान सरकार ने जमानत देने का विरोध करते हुए कहा है कि वह चिकित्सा उपचार की आड़ में अपनी हिरासत की जगह बदलना चाहता है। आसाराम की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है।


Spread the love
और पढ़े  Wedding- रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की पहली झलक आई सामने
  • Related Posts

    TISS के दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे CJI, किस शख्सियत को मिला न्योता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत अब टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) के 86वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि नहीं होंगे। उनकी जगह टाटा स्मारक अस्पताल के निदेशक डॉ. सीएस…


    Spread the love

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *