“आरएसएस” की शाखा और हिंदू नेताओं पर आतंकी हमला होने की आशंका, आईबी ने जारी किया अलर्ट ।

Spread the love

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही है, खासकर आरएसएस की शाखाओं व हिंदू नेताओं को टारगेट किया जा सकता है। यह चौकसी आईबी ने पंजाब सरकार को जारी की है जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तमाम अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन गश्त में एक तिहाई अधिकारियों को मैदान में उतरने के आदेश दिए हैं।
हाल ही में 21 नवंबर को देर रात पठानकोट में सेना के कैंप के पास मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। वैसे इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 15 अगस्त के बाद से अब तक 25 बार से ज्यादा ड्रोन भारतीय सीमा में घुस चुके हैं। हथियार, हेरोइन और टिफिन बम भिजवाए जा रहे हैं। 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं।
आईएसआई पंजाब में लगातार हथियारों व गोला बारूद भेज रही है। हाल ही में अजनाला की घटना के तार भी आतंकियों से जुड़े पाए गए हैं। अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पास ही के गांव के चार युवकों को पकड़ा था, जिनमें से रूबल और विक्की दोनों कासिम औरव पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ भाई लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में थे। 

तीन दिन पहले जीरा विधानसभा हलका के गांव सेखवां के खेत में से एक टिफिन में हैंड ग्रेनेड मिला। आईबी के सूत्रों के मुताबिक पंजाब में सीमा पार से टिफिन बम व ग्रेनेड आईएसआई की तरफ से भेजे गए हैं, जिनसे बड़ा आतंकी हमला किया जा सकता है। आईबी की तरफ से पंजाब के हिंदू नेताओं व आरएसएस की शाखाओं पर कड़ी चौकसी करने केलिए कहा गया है।

और पढ़े  दर्दनाक मौत- चिकन न बनने पर पति भड़का,पत्नी ने दरांती से उतारा मौत के घाट

Spread the love
  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव नतीजे- बंगाल में BJP दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी

    Spread the love

    Spread the loveदेश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही…


    Spread the love

    कैसे जीता BJP ने आखिर बंगाल?: अमित शाह का मिशन 15 दिन, रात 2 बजे तक बैठकें, पढ़ें ‘चाणक्य’ की पूरी…

    Spread the love

    Spread the loveपिछले एक दशक में अमित शाह भाजपा के लिए सबसे सफल चुनावी रणनीतिकार के रूप में साबित हुए हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लिए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *