आज गंगा अवतरण दिवस (गंगा सप्तमी) पर होने वाला गंगा स्नान सांकेतिक ही होगा, पुलिस रहेगी मुस्तैद

Spread the love

कोरोनाकाल में मंगलवार को गंगा अवतरण दिवस (गंगा सप्तमी) पर होने वाला गंगा स्नान सांकेतिक ही होगा। श्रीगंगा सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गंगा मैया का पूजन किया जाएगा। स्नान में एसओपी का पालन कराए जाने के लिए गंगा घाटों और हरकी पैड़ी पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। 

कोरोनाकाल में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए श्री गंगा सभा गंगा गंगा सप्तमी स्नान पर सांकेतिक कार्यक्रम करेगी। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि गंगा पूजन का कार्यक्रम शारीरिक दूरी के नियमों का ध्यान रखते हुए किया जाएगा। कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ नहीं होने दी जाएगी। पूजन करने के लिए सभा के प्रतिनिधि आते रहेंगे और पूजन कर जाते रहेंगे। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ ही अन्य यात्रियों को हरकी पैड़ी पर नहीं जाने दिया जाएगा। अन्य घाटों पर भी सुरक्षा रहेगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मी भी तैनात रहेगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी SOP, मारपीट प्रकरण के बाद CM धामी ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *