अयोध्या : समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने प्रदेश की भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों ।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिले के डीएम एसएसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी योगी सरकार के एजेन्ट के रूप में काम कर रहें है। उन्होंने बेयमनी गुंडई भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा बताते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में जिस तरह भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है उससे प्रदेश सरकार बौखलाई हुई है और पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए सरकारी अधिकारी को आगे कर गैर भाजपाइयों पर फर्जी मुकदमे का डर दिखाकर उन्हें चुनाव में भाग लेने से मना किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण गोरखपुर की घटना है जब सपा समर्थित प्रत्यासी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का पर्चा दाखिल करने जा रहा था उसी समय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपाइयों पर हमला किया गया।
इसी तरह अयोध्या में बन रहे अंतरराष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट के लिए सरकार ने धरमपुर सहादत, गंजा व कुटिया के किसानों की जमीन का उचित मूल्य न मिलने को लेकर जब यहां के किसानो ने न्यायालय का सहारा लिया तो जिला प्रशासन की तरफ से किसानों के परिजनों पर फर्जी मुकदमा लाद कर जमीन लिखाने का दबाव बना रही है। ऐसा न करने पर धरमपुर के दो लोगों पर मुकदमा दर्ज भी करा दिया गया है यहीं नहीं इसी गांव के एक युवक जो सरकारी सेवा में था उसे बर्खास्त भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का एजेन्ट बने इन अधिकारियों को शायद यह नहीं मालूम कि प्रदेश सरकार के कुल 6 माह ही बाकी है ऐसे न हो कि इसके बाद आने वाली सपा सरकार में इन अधिकारियों को इसकी सजा भुगतना पड़े। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हर सुख दुख में उनके साथ थी और हमेशा रहेगी।

और पढ़े  सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी आज, 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा में भरेंगे हुंकार

Spread the love
  • Related Posts

    एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों को खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागपत स्थित ट्योढ़ी गांव के…


    Spread the love

    परिवार का दावा: मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अंतिम संस्कार से पहले लौटी सांस, दामाद का पकड़ लिया हाथ

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के  ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी में मौत के करीब 17 घंटे बाद 65 साल की महिला जिंदा हो गई। यह देखकर घर में अफरा-तफरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *