अयोध्या : राम मंदिर पर फैसला आने के बाद अयोध्या में हर दिन कब्जेदारी के मामले सामने आ रहे हैं।

Spread the love

अयोध्या धाम ने राम मंदिर पर फैसला आने के बाद अयोध्या में जमीनों को लेकर लगातार कब्जेदारी और आपसी विवाद के मामलों में वृद्वि हो रही है। ताजा मामला जनपद के थाना रौनाही क्षेत्र के मीरपुर काँटे गाँव के एक दिव्यांग की ज़मीन पर दबंगई से कब्जेदारी का मामला सामने आया है।मीरपुर काँटे गाँव के रहने वाले दिव्यांग रामतेज ने आरोप लगाया है कि डाभा सेंभर निवासी राचन्दर से उसने अपनी जमीन बेचने के लिये बात की थी। मामला 31 लाख में तय हो जाने पर उसको रामचन्दर ने बयाना के तौर पर 5-5 लाख के दो चेक फरवरी 2020 में दिये थे बाकी पैसा एक माह के अऔदर देकर जमीन लिखाने की बात कही थी। 16 महीने बीत जाने के बाद भी रामचन्दर न तो बाकी पैसा ही दे रहे थे और न ही जमीन नहीं लिखवा रहे थे। मैंने कई बार उनको कहा अपना बयाना वापस ले लो पर वह नहीं मानें।कुछ दिन पहले थाना रौनाही क्षेत्र के कटरौली गाँव निवासी रामतीरथ ने फोन करके अयोध्या बुलाया। जहाँ रामचन्दर अपने चार पांच साथियों के साथ आये और मुझे मारने लगे। मारपीट कर एक जगह ले जाकर मुझे एक कमरे यह कहते हुये बंद कर दिया गया कि कल चलकर बैनामा कर देना नहीं तो जान से मार देंगे। अगले दिन वह लोग मुझे लेकर बैंक आफ इंडिया गये जहाँ सारा पैसा उन्होनें खुद निकाला। वहाँ से सीधे लेकर मुझे रजिस्ट्री आफिस गये ।सारे पेपर और स्टाम्प पेपर पर जबर्दस्ती मेरे अंगूठे का निशान लगवा लिये। बयान के समय उप निबन्धक अ़धिकारी द्वारा पूछे जाने पर मैंने बताया मुझे पैसा नहीं मिला है।जिस पर उन्होनें राम चन्दर को फटकार लगाते हुये पुलिस बुलाने की बात कही गयी।पुलिस का नाम सुनते ही राम चन्दर और उसके साथी वहां से भाग गये और मेरी जान बची। पर वह अब भी लगातार जान से मारने की धमकी देते हुये जमीन उनके नाम लिखने को बोल रहे हैं। अब मैं जमीन बेचना नहीं चाहता। थाना रौनाही से लेकर उच्चाधिकारियों के यहाँ तक मैंने प्रार्थना पत्र दे रखा है पर कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। मुझे जानोमाल का खतरा बराबर बना हुआ है।

और पढ़े  हादसा: प्रधानमंत्री आपदा कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा, खोज अभियान जारी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *