अयोध्या : राम मंदिर की नींव में प्रतिष्ठित होंगी दो लाख 75 हजार पूजित शिलाएं.

Spread the love

राम मंदिर कार्यशाला में संरक्षित दो लाख 75 हजार पूजित शिलाओं को कार्यशाला से जन्मभूमि परिसर ले जाने का निर्देश ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने दे दिया है। कार्यशाला में इसकी तैयारी हो रही है। नींव के किनारे-किनारे जिस क्षेत्र से मिट्टी निकाली गई थी वहीं शिलाएं रखी जाएंगी।
दो से तीन दिन के भीतर जन्मभूमि परिसर में लायी जाएंगी शिलाएं। मंदिर निर्माण को दुनिया भर से आई थीं।
अयोध राम मंदिर निर्माण के लिए 1989 में गांव-गांव में पूजित शिलाएं मंदिर की नींव में प्रतिष्ठित की जाएंगी। इसकी तैयारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुरू कर दी है। दो से तीन दिन के भीतर ही इन शिलाओं को रामजन्मभूमि परिसर लाया जायेगा और सभी को नींव के बगल में प्रतिष्ठित किया जायेगा। ढाली गई नींव के किनारे-किनारे जिस क्षेत्र से मिट्टी निकाली गई थी, वहीं शिलाएं रखी जाएंगी। इन स्थलों को मिट्टी से भरे जाने का कार्य गत दिनों शुरू हो गया है। राम मंदिर कार्यशाला में संरक्षित दो लाख 75 हजार पूजित शिलाओं को कार्यशाला से जन्मभूमि परिसर ले जाने का निर्देश ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने दे दिया है। कार्यशाला में इसकी तैयारी हो रही है।

विदेश से पूजित होकर आई थीं हजारों शिलाएं : विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि जब देश भर में शिला पूजन कार्यक्रम का उल्लास था तो इसी बीच विदेश में भी मंदिर निर्माण के लिए शिलाओं का पूजन हुआ। जर्मनी, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल सहित अन्य देशों से पूजित शिलाएं अयोध्या पहुंची तो इन्हें पहले फकीरेराम मंदिर में और बाद में रामजन्मभूमि कार्यशाला में रखा गया।

और पढ़े  46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    श्रम विभाग की बैठक में फैसला, प्रदेश में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। इसको लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण फैसले…


    Spread the love

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *