अयोध्या : रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने संस्कृति मंत्री माननीय नीलकंठ तिवारी को अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ करने का
निमंत्रण दिया ।

Spread the love

*अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी जी ने संस्कृति मंत्री माननीय नीलकंठ तिवारी जी से मिले अयोध्या की रामलीला की तैयारियों को लेकर अवगत कराया और अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ करने के लिए निमंत्रण दिया*
आज अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष (बॉबी) जी संस्कृति मंत्री माननीय नीलकंठ तिवारी जी से मिलकर अयोध्या की रामलीला की तैयारियों को लेकर अवगत कराया। और अयोध्या की रामलीला में शुभारंभ करने के लिए निमंत्रण भी दिया। अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक(बॉबिल जी ने बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला का मंचन 130 फुट का है और लंका अलग से 60 फुट की बनाई जा रही है और कुंभकरण वध, लंका दहन तथा रावण वध देखने लायक होगा। मुंबई के फाइट मास्टर द्वारा हवा में राक्षस युद्ध होंगे और इस बार भी ऑडियंस अलाउड नहीं है सब अपने घरों में बैठकर दूरदर्शन तथा सोशल मीडिया द्वारा लाइव देखेंगे।जिसका 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर रात को 7:00 से 10:00 बजे तक दूरदर्शन द्वारा लाइव प्रसारण होगा। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यह रामलीला मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है और मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी और अयोध्या शोध संस्थान को धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग से यहां रामलीला आयोजित होती है।।अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे ,जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे और जाने माने स्टार कैप्टन राज माथुर जी भरत की भूमिका में नजर आएंगे।शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे।जानी मानी विश्व प्रसिद्ध लोक गायिका जिनको देश विदेश और भारत के सबसे बड़े पुरुस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया किया गया है वो अयोध्या की रामलीला में मां सबरी की भूमिका में नजर आयेंगी। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।इस मौके पर अमित कुमार, नितिन शर्मा, दिनेश फुलारा ,अमित साहनी, प्रदीप अग्रवाल ,संदीप गोयल, अजय बजाड़ , अजीत कटारिया, दिनेश डागर अक्षय गोयल मौजूद थे।

और पढ़े  अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में मछली भोज पर बवाल, देश में नॉन-वेजिटेरियन कितने?

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में कथित मछली भोज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सावन और एकादशी के दिन हुए इस…


    Spread the love

    अयोध्या- चढ़ावा चोरी: जांच में नए खुलासे,राममंदिर के चढ़ावे में लंबे समय से लग रही थी सेंध…

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि की चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट की आंतरिक पड़ताल में सामने आए तथ्य इस पूरे प्रकरण को महज चार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *