अयोध्या : नगर निगम अयोध्या के खिलाफ भड़के पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडे।

Spread the love

नगर निगम में शामिल किये गये 41 गाँवों पर टैक्स लगाने पर भड़के पूर्व मंत्री।नगर आयुक्त व महापौर पर लगाया मिलीभगत का आरोप।कहा दोनों मिलकर कर रहे हैं लूट खसोट।नगर निगम कर रहा है नियम विरुद्व कार्य। कोई सुविधा दिये बगैर नगर निगम नहीं लगा सकता कोई टैक्स। नगर निगम द्वारा कुछ अखबारों मे छपाया गया है 41 गांवों पर लगने वाले टैक्स का विज्ञापन।
साथ ही हवाई अड्डे के लिये किसानों की जमीनें जबरन लिखवाने का भी प्रशासन पर लगाया आरोप। गांव वालों को जबरन धमका कर हवाई अड्डे के नाम पर अधिकारी लिखवा रहें हैं किसानों की ज़मीनें। एक सप्ताह में अधिकारियों को सौंपेंगे ज्ञापन । अगर उसके बाद भी 41 गांवों को लेकर अधिकारियों ने न मानी गांव वालों की मांगे तो समाज वादी पार्टी कोविड नियमों का पालन करते हुये करेगी धरना प्रदर्शन व आंदोलन।पूर्व मंत्री ने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल के बचे सिर्फ 6 महीनें। 2022 में सपा की सरकार बनने पर किया जायेगा अयोध्या में राम राज्य कायम। किया जायेगा अयोध्या को सभी टैक्सों से मुक्त। साथ हीअधिकारियों को भी दी चेतावनी। कहा सपा सरकार बनने पर अगर किसी किसान ने लिखवाया उनके विरद्व मुकदमा तो जेल जाने को तैयार रहें अधिकारी।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में, राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का जायजा
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *