उत्तर प्रदेश : अयोध्या पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का किया खुलासा

अयोध्या पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिराफ्तार कर लिया है। गिराफ्तार किये गये अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 24 मोटरसाइकिल व एक सेंट्रो कर बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में उक्त मामले का खुलासा करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि विगत वर्षों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस की टीम काम कर रही है, इसीक्रम में पुलिस व एसओजी की संयुक्त ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुये अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के चार अभियुक्तों विकास दुबे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद दूबे निवासी मीरपुर कांटे थाना रौनाही, विजय कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रत्नाभारी थाना रौनाही, विनोद कुमार पुत्र राम अभिलाख मिश्रा निवासी गोपियापुर सरैंया थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या व शक्ति सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी तुलसीपुर माझर पुरेडाली का पुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई 24 मोटर साइकिलें व 1 सेंट्रो कर भी बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त मोटरसाइकिलें हम लोगों ने मिलकर फैज़ाबाद, गोंडा, बस्ती व लखनऊ से चोरी किये हैं और इनकी बिक्री कर जो पैसा मिलता है उसे आपस मे बांट कर अपना खर्च चलाते हैं।

और पढ़े  नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…