अयोध्या : त्रिलोकी नाथ पाण्डेय का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन ।

Spread the love

रामलला के सखा के रूप में राममंदिर का मुकदमा लड़ने वाले त्रिलोकी नाथ पाण्डेय का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उक्त जानकारी देते हुये विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि त्रिलोकी नाथ पांडेय काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे लेकिन उनकी स्थिति ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका देर शाम निधन हो गया। त्रिलोकी नाथ पांडेय के निधन की खबर मिलते ही कारसेवकपुरम में शोक की लहर दौड़ गई। शरद शर्मा ने बताया कि त्रिलोकी नाथ पांडेय ने 1979 से विश्व हिंदू परिषद में सक्रिय संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया, उसके पूर्व वह बलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रहे, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहे। उन्होंने बताया कि त्रिलोकी नाथ पांडेय ने राममंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे, वहीं दूसरी ओर उन्होंने विराजमान रामलला के सखा के तौर ओर 28 वर्षों तक मुकदमा भी लड़ा। शरद शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए दान किए 4 करोड़, कहा- वेतन और सुविधाएं बढ़ाएं
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *