अयोध्या : चोरो के हौसले बुलंद, अब मंदिर में रखे भगवान भी सुरक्षित नहीं ।

Spread the love

जिले में चोरो का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब मंदिर में रखे भगवान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र के खपराडीह स्टेट के श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट में चोरो ने अष्टधातु की आठ प्राचीन मूर्तियां पार कर दीं।चोरी हुई मूर्तियां काफी पुरानी हैं, सूत्रो के मुताबिक जिनकी कीमत करोड़ों में होने का अनुमान लगाया गया है। जिले लंबे समय बात मंदिर से मूर्ति चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुजारी से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। बीकापुर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद जांच में ली गई। मंदिर से नौ प्रतिमाएं चोरी की गईं थीं, लेकिन एक प्रतिमा मंदिर में ही छूट गई।चोरो ने मंदिर में रखी पत्थर की मूर्तियों को हाथ तक नहीं लगया।वही मामले की जांच की जा रही है। चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे। मंदिर के पुजारी सोभनाथ तिवारी के द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि सुबह मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए मुख्य गेट का ताला खोल कर वह मंदिर के अंदर पहुंचे तो देखा कि गर्भगृह के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर रखी अष्टधातु की मूर्तियां गायब थी। इसकी सूचना पुजारी ने तत्काल यूपी 112 पर दी। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। गांव वालों का भी जमावड़ा मंदिर के बाहर लग गया। छानबीन के दौरान किसी को भी पुलिस ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। चोरी हुई मूर्तियों में भगवान राम, माता सीता, हनुमान, कृष्ण और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं शामिल हैं। पुजारी के द्वारा बताया गया कि लगभग 15 वर्ष पहले भी इस मंदिर से भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की एक फुट ऊंची अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थी, जिसका आजतक राजफाश नहीं हो सका है।

और पढ़े  एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *