अयोध्या : गुरू पूर्णिमा पर लक्ष्मणघाट स्थित सहस्रधारा घाट पर दुग्धाभिषेक किया गया।

Spread the love

गुरू पूर्णिमा पर पर धर्म नगरी श्रीअयोध्याजी का सरयू तट के लक्ष्मणघाट स्थित सहस्रधारा घाट पर दुग्धाभिषेक कर सुबह 8 बजकर 6मिनट से शुभ प्रतिपदा तिथि के साथ आरम्भ पवित्र श्रावण मास पर आयोजित रामादल मुख्यालय पर मृतसंजीवनी महामृत्युंजय महानुष्ठान का संकल्पित कलश स्थापित करते हुए राम की पैड़ी स्थित श्रीसिद्धेश्वरनाथ महादेवजी का खस मिश्रित सरयूजल से रूद्राभिषेक कर महानुष्ठान का श्रीगणेश किया गया ।जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि रामादल के तत्वावधान में श्रावण मास मे चलने वाले मृतसंजीवनी महामृत्युंजय महानुष्ठान के संकल्प मे दिल्ली स्थित प्रसिद्ध अक्षरधाम मन्दिर के आचार्य जी ने भी अपने लाखों अनुयायियों को भी राष्ट्रहित मे आयोजित इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है तो देश के विभिन्न प्रान्त गुजरात महाराष्ट्र मध्यप्रदेश-हरिद्वार-आन्ध्रप्रदेश-हिमांचल प्रदेश-उत्तराखण्ड-हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जनपदों मे रह रहे रामादल परिवार के सदस्यों ने अपने ईष्ट मित्रों को भी प्रेतित करते हुए अपने-अपने घरों मे रहकर स्वयं अपने और राष्ट्र की सुख-समृद्धि-ऐश्वर्य की कामना कर जप अनुष्ठान का श्रीगणेश किया। कावंड यात्रा न कर पाने वाले कई श्रद्धालु भक्त भी महानुष्ठान से जुड़ रहे हैं,महानुष्ठान के क्रम मे रामादल मुख्यालय पर शिव अमोघकवच का पाठ और मध्याह्न बेला में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का नित्य नमक-चमक से रूद्राभिषेक एवं सायंकाल रोगनाशक वातावरण की शुद्धिकरण हेतु दिव्य जड़ियों से यज्ञाहुति का कर्म संचालित होगा।
(पण्डित कल्किराम)
अध्यक्ष
रामादल ट्रस्ट


Spread the love
और पढ़े  सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी आज, 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा में भरेंगे हुंकार
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *