अयोध्या : कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की तैयारियां तेज।

Spread the love

अयोध्या में कोरोना की तीसरी लहर के संभावित संक्रमण से निपटने को लेकर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। माना जा रहा कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है, ऐसे में ऐहतियात के तौर पर पूरे जनपद में 100 बेड का पीसीयू वार्ड बनाया जा रहा है, जहां वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की सम्पूर्ण व्यवस्था होगी। जनपद के जिला महिला अस्पताल में बन रहे 20 बेड के पीकू वार्ड का जिला अधिकारी नेB निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सीबीएन सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट का बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लग रहा है. जिससे 200 बेडों पर पाइपलाइन के माध्यम से 24 घंटे लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध होगी.बच्चों के वार्ड में पीकू वार्ड बनाने की तैयारी पूरी है. महिला अस्पताल में 20 बेड का पीकू वार्ड बनाये जा रहे है .इसके साथ दशरथ मेडिकल कालेज में भी पीकू वार्ड बनाई जा रही है. जिला अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर अशोक वर्मा का कहना है कि बच्चों के लिए 4 नए वेंटिलेटर आये हुए है.पूरे जिले में 100 बेड को पीकू वार्ड बनाया जा रहा है. जिसमे वेंटिलेटर की सुविधा , 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा होगी।ट्रेंड डॉक्टरों के साथ ट्रेंड स्टाफ नियुक्त किये जायेंगे. कोविड संक्रमित बच्चों के लिए जिला महिला अस्पताल में 20 बेड का वार्ड तैयार हो रहा है. नॉन कोविड बच्चों को जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

और पढ़े  BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *