अयोध्या : आप ने निकाली तिरंगा यात्रा,राम नगरी फिर बनी राजनीति का केंद्र, मनीष सिसोदिया ने लिया रामलला से आशीर्वाद।

Spread the love

रामनगरी एक बार फिर राजनीति का केंद्र बन गई है। आज आम आदमी पार्टी नगर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके पहले सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि जानकीघाट में डिप्टी सीएम ने महंत रामप्रकाश दास, महंत विवेक आचारी, महंत पवन दास शास्त्री, महंत दिलीप दास, नागा रामलखन दास, महंत सीताराम दास, महंत रामटहल शरण वेदांती, महंत उमेश दास, आचार्य नारायण मिश्र सहित अन्य संत-धर्माचार्यों से भी आशीर्वाद लिया।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि अयोध्या में 14 सिंतबर को होने जा रही तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। यह यात्रा आप का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्ट्रवाद को बेनकाब करने का काम करेगी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकालने की योजना बनाई है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- साकेतवासी बाबू बालेश्वर राय की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन
  • Related Posts

    योगी कैबिनेट के फैसले: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 25 लाख का लोन, महिलाओं को स्टांप में बड़ी छूट,योगी कैबिनेट के बड़े फैसले…

    Spread the love

    Spread the love     केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को भवन की मरम्मत व निर्माण के लिए मिलने वाली अग्रिम राशि को तीन गुना से ज्यादा…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: CM योगी के निर्देश पर अयोध्या में कांवरियों के ऊपर की गई पुष्पवर्षा।

    Spread the love

    Spread the love  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में कांवरियों के ऊपर की गई पुष्पवर्षा। सिद्धपीठ नागेश्वरनाथ और लता चौक पर की गई पुष्प वर्षा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *