अनूठी पहल– उत्तराखंड/चमोली : वेदनी बुग्याल में हिमालय और बुग्यालों को बचानें के लिए युवाओं नें पोस्टर अभियान की शुरुआत..

Spread the love

उच्च हिमालयी क्षेत्र रुपकुण्ड की तलहटी में मां नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा में वेदनी बुग्याल पहुंचे कई युवाओं नें पोस्टरों के जरिए लोगों को हिमालय बुग्याल संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। गढभूमि एडवेंचर, चेज हिमालय, पहाडी ट्रैवलर्स, मीनाकृति – द ऐपण प्रोजेक्ट, रूपकुण्ड ट्रैकिंग एजेंसी से जुड़े युवाओं नें बुग्याल बचाओ, बुग्याल में मानवीय हस्तक्षेप कम करनें, बुग्याल को पालीथीन मुक्त करनें, बुग्याल को आग से बचाने, बहुमूल्य जडी बूटियों के संरक्षण और संवर्धन, सहित विभिन्न स्लोगनों को लिखे हुये पोस्टरों के जरिए लोगों को हिमालय बचानें का संदेश दिया।

मां नंदा देवी की लोकजात में वेदनी बुग्याल पहुंचे सबने इस अनूठी पहल का स्वागत किया। सबको उम्मीद है कि आनें वाले समय में वेदनी बुग्याल से शुरू ये पोस्टर अभियान लोगों को हिमालय, पहाड़, बुग्याल के संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूक करेगा। हिमालय के जानकार और लोक संस्कृति कर्मी संजय चौहान कहते हैं कि सबका दायित्व है कि वे हिमालय के संरक्षण और संवर्धन में बढ चढकर हिस्सा ले। युवाओं की ये अनूठी पहल वास्तव में सराहनीय है।

इस पोस्टर प्रदर्शनी के अवसर पर ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती, गढभूमि एडवेंचर के सीईओ हीरा सिंह गढ़वाली, चेज हिमालय के सीईओ विमल मलासी, पहाडी ट्रैवलर्स के सीईओ आदित्य शाह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।,

मां नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा में वेदनी बुग्याल पहुंचे लोगों को वेदनी बुग्याल की सुंदरता और नंदा घुंघुटी हिमालय शिखर के अप्रतिम सौंदर्य नें अभिभूत कर दिया तो यहां के नाना प्रकार के औषधीय पादपों के बारे में जानकारी भी हासिल की।

और पढ़े  हरिद्वार रोड पर हादसा- मॉर्निंग वॉक कर रहे एमडीडीए अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर

यहां पहुंचे युवक युवतियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर कूडा और प्लास्टिक एकत्रित करके वापस लाये।ट्रैकिंग से जुड़े गढभूमि एडवेंचर के सीईओ हीरा सिंह गढ़वाली और उनकी टीम के सदस्यों और वन विभाग द्वारा नंदा की वार्षिक लोकजात यात्रा के दौरान वेदनी बुग्याल में साफ सफाई की और वहां पर कूडा और प्लास्टिक एकत्रित करके अपनें साथ वापस लाये। हीरा सिंह गढ़वाली का कहना है कि हमें बुग्यालो को हमेशा स्वच्छ बनाये रखना चाहिए।इस दौरान वन विभाग की टीम भी रही मुस्तैद।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *