अचानक मकान में हुआ विस्फोट, मकान का कुछ हिस्सा हुआ जमींदोज ।

Spread the love

जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तोरो माफी दराबगंज में एक मकान में दोपहर तेज विस्फोट से पूरा कस्बा दहल गया और आवाज़ होने से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।इस विस्फोट से मकान की दीवाल और टीन सेड भरभरा कर ढह गया।लेकिन किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं है।दरसअल जहां विस्फोट हुआ उस घर में रहने वाले लोग मौके से फरार हो गए और मौके पर नहीं मिले।सूचना मिलने पर बीकापुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ किया। करीब 10 दिन पूर्व जिस घर में विस्फोट हुआ वहां से पुलिस ने एक व्यक्ति पकड़ा था। विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज किया था।वही दोपहर जब करीब 2 बजे कुछ समय जोरदार विस्फोट हुआ।जब एनम सेंटर के बगल स्थित शकील के घर में पिछला हिस्सा जमींदोज हो गया।कुशल यही रही की किसी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई।लेकिन मकान के जिस हिस्से में विस्फोट हुआ उस हिस्से के चिथड़े उड़ गए।अब इस पूरे मामले में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि थाना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दराबगंज तोरोमाफी में एक घर में विस्फोट की सूचना मिली।तो पुलिस बल मौके पर पहुँचा। वहीं उन्होंने छानबीन में पाया कि यह मकान गांव के बाहरी हिस्से में है। इस मकान के मालिक मोहम्मद अमन पुत्र शकील है। और इनके ही मकान में आज विस्फोट की घटना हुई हैं। यह लो पहले भी अवैध पटाखों का कारोबार करते थे। 2017 में भी इनके विरुद्ध विफोटक अधिनियम तहत कार्यवाही की गई थी। अब यह सप्ताह पूर्व भी इनके हां दबिश डाली गई थी. उनके यहां अवैध विस्फोटक सामग्री मिली थी। मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि जब 10 दिन पूर्व विस्फोट हुए मकान के मालिक को पुलिस ने दबिश के दौरान गिरफ्तार किया था तो उसके खिलाफ केवल कागजी कार्रवाई का कोरम पूरा करने के बाद उसे फिर अपने इस गोरखधंधे में लिप्त होने की छूट क्यों प्रदान की गई। इन सवालों का जवाब देने से शाम तक स्थानीय पुलिस कतराती रही।

और पढ़े  राममंदिर के चढ़ावे में घोटाला:- कहां गई 60 किलो चांदी की ईंट और अखंड ज्योति? एसोसिएशन के दावे से नया ट्विस्ट

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग बहनों की मौत, भाई के साथ जा रही थी दोनों

    Spread the love

    Spread the love गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love

    अयोध्या में बनकर तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज -9.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास

    Spread the love

    Spread the love          मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी पहल के फलस्वरूप अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक नर्सिंग कॉलेज भवन और छात्रावास का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *