अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके साथ भी होगा, कुछ चीजें हम लोगों पर छोड़ दीजिये.

Spread the love

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिये राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और शिवपाल यादव की पार्टी सहित कई छोटी पार्टियों के साथ सपा का गठबंधन होगा. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही कृषि क्षेत्र में लायें गये तीनों कानूनों को उत्तर प्रदेश में लागू नहीं किया जायेगा व इसके अलावा मंडी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा.
अखिलेश यादव ने कहा, ”आरएलडी और समाजवादी पार्टी का लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन था. आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ लडेंगी. इसके साथ-साथ और भी दल हैं जैसे, महान दल हैं, संजय चौहान का दल हैं व और भी दलों से बातचीत हो रही है. वे भी सपा के साथ आयेंगे और हम सब मिलकर लडेंगे. सीटों के बारे में भी बातचीत हो गयी है लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं करेंगे.”

सपा अध्यक्ष ने गठबंधन की रणनीति के बारे में कुछ भी खुलासा करने से इंकार कर दिया. अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके साथ भी होगा, कुछ चीजें हम लोगों पर छोड़ दीजिये. आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बारे में पूछने पर अखिलेश ने कहा कि ”उन्होंने 403 सीटों पर या कुछ एलान किया है. उन्होंने अपनी कुछ सूची भी जारी कर दी है.” कांग्रेस पार्टी के साथ किसी गठबंधन के सवाल को उन्होंने टालते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठबंधन कर आगामी विधानसभा चुनाव लडेगी.
यादव ने कहा कि ”2022 का चुनाव प्रदेश को नयी सरकार मिलने का चुनाव होगा, साढे चार साल में यूपी ने देखा है कि किस तरीके से राज्य को पीछे ले जाया गया है. इस सरकार से जनता का भरोसा टूटा है, किसान आज भी इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी आय दोगुनी होगी, किसानों का अभी तक गन्ने का भुगतान नही हो पाया, एक यूनिट बिजली तक सरकार ने नहीं बनायी बल्कि बिजली के दाम बढ़ा दिये. आज सिंचाई मंहगी हो गयी.” उन्होंने आरोप लगाया कि कभी कभी तो ऐसा लगता हैं कि बीजेपी के लोग अपने प्रचार का झूठा प्रशिक्षण केंद्र चला रहे हैं.

और पढ़े  पांच दिन में दिया 4 बच्चों को जन्म, नार्मल डिलीवरी देख चिकित्सक भी हैरान, किलकारियां सुनकर परिजन खुश

Spread the love
  • Related Posts

    13 लाख वाहनों के ट्रैफिक चालान माफ, UP सरकार के अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 में एक कानून बनाकर 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के लाखों लंबित यातायात मामलों को स्वतः समाप्त कर दिया।…


    Spread the love

    दशकों पुराना ‘अटूट बंधन’ एक झटके में लहूलुहान-: 80 साल के पति ने की 72 वर्षीय पत्नी की हत्या, खुद पहुंचा थाने

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के मुरादनगर के रावली कला गांव में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *