हिमाचल : शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो लोगों ने लगाए नारे, देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया।

Spread the love

शहीद कमल देव की पार्थिव देह हमीरपुर में पैतृक गांव पहुंचते ही जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद कमल का नाम रहेगा और देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया के  नारे लगे। पार्थिव देह घर पर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। शहीद का मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार होगा। ताबूत के भीतर शहीद कमल देव को दूल्हे के कपड़े भेंट किए गए। अविवाहित होने के चलते परिजनों ने शादी की रस्में निभाई । भोरंज की विधायक एवं उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने शहीद को श्रद्धांजलि  दी। उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप बारूदी सुरंग फटने से हमीरपुर का जवान शहीद हो गया था। कमल छह साल पहले भारतीय सेना की 15 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। इसी साल अप्रैल में वह घर पर छुट्टियां काटने के बाद वापस अपनी बटालियन में गए थे। कमल की तीन माह बाद अक्तूबर में शादी होनी थी। माता-पिता बेटे के सिर पर सेहरा भी नहीं सजा सके। शहीद कमलदेव अपने पीछे माता-पिता, बड़ा भाई और दो बहनें छोड़ गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  PM Modi- अगले महीने हो सकती है PM मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात, मैक्रों के निमंत्रण से चर्चाएं तेज
  • Related Posts

    Road Accident: ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह…


    Spread the love

    पीओके में मारा गया पुलवामा हमले का गुनहगार हमजा बुरहान, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

    Spread the love

    Spread the love   पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *