हिमाचल लैंडस्लाइड अपडेट : चौथे दिन भी राहत एवं बचाव कार्य जारी, 2 शव बरामद मरने वालों की संख्या पहुंची 19 अब भी 11 लापता ।

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पहाड़ टूटने के हादसे के बाद जारी खोज एवं बचाव अभियान के चौथे दिन दो ओर शव बरामद हुए हैं, मृतकों की संख्या 19 हो गई है। अभी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इससे पहले, तीसरे दिन शुक्रवार को तीन शव निकाले गए थे। हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस के 11 यात्री अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4:38 बजे हाईवे से गुजर रही एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिरने से महिला और युवक यात्री घायल हो गए थे। 

घायलों को भावानगर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। सर्च ऑपरेशन में शामिल खोजी कुत्ता भी पत्थर गिरने से घायल हुआ है। हाईवे को फिलहाल आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। 

इससे पहले, शुक्रवार तड़के 4:00 बजे सर्च ऑपरेशन किया गया। इस दौरान शिमला से मंगवाए गए खोजी कुत्तों का भी सहारा लिया गया। पत्थरों और मिट्टी के बीच दबे लोगों को खोजने के लिए जिला प्रशासन ने खुदाई मशीन को लगाया है। 200 मीटर खड़ी चढ़ाई पर सड़क बनाकर दोनों तरफ से लापता लोगों को खोजा जा रहा है। सर्च अभियान में जुटीं टीमों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है। लापता लोगों के परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।


Spread the love
और पढ़े  पीएम मोदी का इटली दौरा- प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात,साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन
  • Related Posts

    यूपी- बेटी का गमछे से गला कस रही थी मां, 10 साल के बेटे ने बनाया वीडियो, इसलिए मासूम को मारा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से दिल चीरने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की…


    Spread the love

    Petrol-Diesel Price- 10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा

    Spread the love

    Spread the loveदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *