हल्द्वानी : भाजपा नेता की बेटी के साथ करी छेड़खानी, बलवा की धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज ।।

Spread the love

बनभूलपुरा पुलिस ने गांधीनगर में भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा और विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस छेड़खानी के आरोपी की तलाश कर रही है।
भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शनिवार को भाजपा की ओर से बैठक बुलाई गई थी। कहा कि इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी को भी बुलाया था। उनके आने से पहले गांधीनगर निवासी राजा ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और छेड़खानी की। इसके अलावा बहन को भी पीटा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजा के खिलाफ धारा 354, 7/8 पॉक्सो एक्ट और सुंदर, शिवम, राज, सौरभ और मुकुल के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कोतवाली की उपनिरीक्षक सीमा आर्या कर रही हैं। पता चला है कि गांधीनगर तिराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था लेकिन विरोध और मारपीट के चलते नुक्कड़ नाटक नहीं हो सका। इस मामले में भीड़ को देखने के बाद रिटर्निंग आफिसर ने नोटिस जारी किया है।


Spread the love
और पढ़े  चकराता- Wedding: एक ही मंडप में पांच भाइयों की शादी, बरात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं दुल्हनें
  • Related Posts

    रुड़की- नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान

    Spread the love

    Spread the loveक्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में…


    Spread the love

    टिहरी- गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराया

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *