हरियाणा : चलती कक्षा के बीच गिरी कमरे की छत, 27 बच्चे व 3 मजदूर मलबे में दबने से हुए घायल ।

Spread the love

गन्नौर के गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 27 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। वहीं छत पर मिट्टी डालने के काम में जुटे 3 मजदूर भी मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सात बच्चों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीसरी कक्षा के कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक छत भरभरा कर नीचे गिर गई। जिससे कमरे में पढ़ाई कर रहे 27 बच्चे और छत पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई।

आनन-फानन में घायल बच्चों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां ये सात बच्चों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। इनमें अंशु, लक्ष्मी, सूरज, स्कृति, भावना, दिव्या, सलोनी शामिल है। परिजनों ने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। 20 बच्चों और 3 मजदूरों का प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद एसडीएम सुरेंद्र दूहन, सिविल सर्जन जयकिशोर व बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, सोफिया फिरदौस समेत 3 विधायकों को किया निलंबित
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *