हरिद्वार : स्नान पर्व को लेकर आज हरिद्वार की सभी सीमाओं पर सख्ती, दूसरे जिलों से भी पहुंची फोर्स 

Spread the love

कल से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा स्थगित कर ही चुकी है। जिले में कांविड़यों की आमद न हो इसको लेकर पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। आज शनिवार से जिले के सभी बॉर्डर पर सख्ती हो गई है। वहीं आज होने वाले गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर भी सख्ती की जा रही है। 

कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में कांविडए जिले में प्रवेश न करें। उनके लिए रणनीति तैयार की गई है। कांवड़ियों को बॉर्डर से ही वापस लौटाया जाएगा। वहीं ट्रेनों व बसों में भी सख्ती की जाएगी। इसके अलावा जिले के सभी बॉर्डर को आज से सील कर दिया गया है।

धर्मनगरी में आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथलि अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 900 से अधिक पुलिसकर्मी जिले के बॉर्डर, गंगा घाटों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर तैनात किए गए हैं। इसमें पीएसी की भी 10 कंपनी हैं।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार-नजीबाबाद चिड़ियापुर बॉर्डर पर एसआई 1, आरक्षी 8 व एक प्लाटून पीएसी की लगाई गई है। वहीं नारसन बॉर्डर पर दिन-रात में 4 एसआई, 21 पुलिसकर्मी, व एक प्लाटून पीएसी की तैनात की गई है। इसके साथ ही मंडावर में 4 एसआई, 13 पुलिसकर्मी, व पीएसी का डेढ़ प्लाटून तैनात है


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- यात्रियों के लिए काम की खबर, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, मंडल स्टेशनों पर होगा ठहराव, पढ़ें ..
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *