हरिद्वार: बीएएमएस के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-मैं एक असफल इंसान हूं, जिंदगी से हार गया

Spread the love

 

षिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस द्वितीय वर्ष के छात्र ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम छात्र यशपाल (23) पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी साही भवन इंद्रा नगर जिला गोरखपुर यूपी हाल मायापुर का शव पथरी पावर हाउस से बरामद हुआ। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने खुद को असफल इंसान बताने के साथ ही जिंदगी से हार जाने का जिक्र करते हुए जान देने की बात कही है।

 

शनिवार की सुबह इसका पता चलने पर साथी छात्रों ने कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। सभी ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर कई घंटे बाद छात्र माने। पुलिस के अनुसार, यशपाल (23) पुत्र पुष्पेंद्र पाल निवासी साही भवन इंद्रानगर जिला गोरखपुर यूपी यहां मायापुर में किराये के कमरे में रहकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था और उसका दूसरा साल था।

शुक्रवार से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच देर शाम पथरी पावर हाउस से एक शव बरामद हुआ। साथी छात्र कमरे पर पहुंचे तो यशपाल नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने मायापुर चौकी पहुंचकर सूचना दी। शनिवार सुबह पुलिस ने मोर्चरी ले जाकर शिनाख्त कराई तो उन्होंने यशपाल के रूप में मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। आत्महत्या के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया।

छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा करे हुए परिषद निदेशक का घेराव किया। आरोप लगाया कि परीक्षाओं और परिणाम में देरी के चलते छात्र मानसिक तनाव झेलते हैं। आरोप लगाया कि यशपाल की आत्महत्या के पीछे भी यही कारण है कि वह मानसिक रूप से टूट चुका था और आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो गया।

और पढ़े  रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक...सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

हंगामे के बाद शहर कोतवाली पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचीं। किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। तब उनका गुस्सा शांत हो पाया। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love