हरिद्वार : कोरोना जांच फर्जीवाड़ा में अब आरोपियों की खैर नहीं, जारी हुए आरोपियों के गैरजमानती वारंट, 2 टीमों ने डाला दिल्ली एनसीआर में डेरा ।

Spread the love

कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की कोविड जांच में हुए फर्जीवाड़े में मेला स्वास्थ्य अधिकारी और कोविड सेल के प्रभारी के निलंबित होने के बाद अब नामजद आरोपियों के खिलाफ स्पेशल इन्वेटिस्गेशन टीम (एसआईटी) ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिया है। एसआईटी की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, नोएडा और हरियाणा में डेरा डाल दिया है।  महाकुंभ 2021 के दौरान कोरोना के प्रकोप को देखते हुए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच के लिए फर्म मै. मैक्स कॉरपोरेट सर्विस 515, अंसल चैंबर-2 भीकाजी कामा प्लेस नई दिल्ली को टेंडर दिया गया था। फर्म के पार्टनर मल्लिका और शरत पंत ने दूसरी लैब को जांच का ठेका दे दिया था। कुंभ के दौरान कोविड जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया।

मामला सामने आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार की तहरीर पर नगर कोतवाली में मैक्स कारपोरेट सर्विस के साथ ही नलवा लैबोरेट्रीज प्राइवेट लि. 83, रेड स्क्वायर मार्केट हिसार हरियाणा संचालक समेत सेंट्रल दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब को नामजद करते हुए जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। 

जांच के बाद एसआईटी टीम ने भिवानी की डेलफिया लैब के संचालक आशीष वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ की गई तो पता चला कि मल्लिका व शरत पंत ने इस खेल का तानाबाना बुना था। जिसके बाद पुलिस ने शरत व मल्लिका की गिरफ्तारी के लिए नैनीताल से नोएडा तक दबिश भी दी थी। आरोपी तब से फरार चल रहे हैं।शनिवार को एसआईटी की ओर से विवेचनाधिकारी अमरजीत सिंह ने शरत व मल्लिका पंत के साथ ही नलवा लैब के संचालक डॉक्टर नवतेज नलवा के खिलाफ गैर जमानती वारंट कोर्ट से ले लिये हैं। इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी की एक टीम दिल्ली व एक हरियाणा में भेजी गई है। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि सीजेएम कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिये हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी: Cylinder Shortage- व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर सुशीला तिवारी अस्पताल की कैंटीन हुई बंद, लकड़ी पर बन रहा भोजन

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *