‘हमला किया तो इस्राइल के साथ अमेरिकी सेना बनेगी निशाना’, डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान

Spread the love

 

रान की संसद के अध्यक्ष ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर इस्लामिक गणराज्य पर हमला करता है, तो अमेरिकी सेना और इस्राइल पर वैध निशाना होंगे। मोहम्मद बगेर कालिबाफ की टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि उन्होंने ईरान पर हमले के बाद संभावित निशानों की सूची में इस्राइल को भी शामिल किया है।

कट्टरपंथी नेता कालिबाफ ने यह धमकी तब दी जब ईरानी संसद में सांसद ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए मंच पर चढ़ गए। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए अपनी योजना के बारे में एक बड़ा संकेत दिया है। अमेरिकी सेना ने रविवार को उन्हें ईरान पर हमले के संभावित विकल्पों के बारे में जानकारी दी।

अमेरिकी हमले की आशंका से हाई अलर्ट पर इस्राइल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले की आशंका के मद्देनजर इस्राइल हाई अलर्ट पर है। रिपोर्ट में हफ्ते के आखिरी में इस्राइली सुरक्षा बैठकों में भाग लेने वाले तीन लोगों का हवाला दिया गया है। दावा किया गया है कि इस्राइलल ईरान में अमेरिका की ओर से संभावित कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

रुबियो और नेतन्याहू के बीच एक दिन पहले क्या हुई बातचीत?
एक सूत्र ने समाचार एजेंसी को बताया कि शनिवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान में अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना के बारे में बात की। वहीं, डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अमेरिकी सेना को ग्रीनलैंड पर संभावित आक्रमण के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार करना शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि, ट्रंप के निर्देश पर शीर्ष सैन्य अधिकारियों की ओर से विरोध जताया गया। उन्होंने इसकी वैधता और राजनीतिक व्यवहार्यता दोनों पर सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़े  6 महीने के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कौन और कब तक कर सकता है अप्लाई?

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक पढ़ाए जाएंगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को बड़ा एलान…


    Spread the love

    Russia-Ukraine- नाटो की बैठक से पहले रूस का युक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन अटैक में सात लोगों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveनाटो शिखर बैठक से ठीक पहले रूस ने युक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस हमले…


    Spread the love