सुख शांति की पूजा बदली मातम में, लगे लाशों के ढेर

Spread the love

उत्तर प्रदेश मे हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। इलाके में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए घायलों को इलाज के लिए भेजा है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम मढिया मजरा परसा मोहद्दीनपुर निवासी रामनरेश के पुत्र रामेंद्र व शैलेंद्र का शुक्रवार को यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम था। इसी के चलते बुधवार को घर के बाहर रामायण पाठ हो रहा था। जिसमें रिश्तेदार आए थे।
देर शाम को भोजन करके सभी लोग रामायण पाठ सुन रहे थे। इसी दौरान आंधी के साथ ही तेज बारिश होने लगी। जिसमें रामनरेश के घर की पक्की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर रामेंद्र, राजेश निवासी मंगूपुरवा बांगरमऊ की मौके पर मौत हो गई।

गंभीर रूप सें घायल मामा मझिलके मिश्रा पुत्र राधेलाल निवासी कोरौली थाना बांगरमऊ की सीएचसी भरावन में मौत हो गई। साथ ही रामेंद्र के बाबा गोकरन पुत्र सुब्बालाल निवासी मढिया की मौत जिला अस्पताल ले जाते समय हुई। इस हादसे में घायल हुए रामनरेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है


Spread the love
और पढ़े  योगी कैबिनेट की बैठक आज, होमगार्डों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, 21 प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *