साहेब 🙏 : – बीड़ी पीती है मेरी बीवी, तलाक दिला दो मुझे उससे, नहीं रहना मुझे उसके साथ ।।

Spread the love

साहेब बीवी बीड़ी पीती है। जिससे मुझे एलर्जी होती है, कई बार समझाने के बावजूद नहीं मानती। उससे तलाक दिला दो। एसएसपी दफ्तर स्थित महिला सेल में पहुंचे पति ने इंस्पेक्टर से गुहार लगाई। जिस पर इंस्पेक्टर ने उसकी पत्नी को बुलाया। पत्नी का कहना है कि वह टेंशन में होती है तो बीड़ी पीती है। अब शादी बचाने के लिए उसने भविष्य में बीड़ी नहीं पीने का वादा किया है।जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति करीब एक सप्ताह पूर्व एसएसपी दफ्तर स्थित महिला सेल कार्यालय पहुंचा। जहां उसने महिला सेल प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा और बताया कि उसकी पत्नी बीड़ी पीने की शौकीन है। उसके बीड़ी पीने से समाज में उसकी प्रतिष्ठा भी खराब हो रही है। इस संबंध में उसने कई बार पत्नी को समझाया। लेकिन, वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रही है।उसके मायके पक्ष से भी इस संबंध में शिकायत की गई। लेकिन, उनके समझाने के बाद भी उसकी पत्नी नहीं मान रही है। पति ने बताया कि उसके दोस्त व रिश्तेदार भी कई बार उसे टोक चुके हैं। जिस पर महिला सेल प्रभारी ने उसे समझाया और उसकी पत्नी को बुलवाया।

जब पुलिस ने महिला से बीड़ी पीने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जब भी वह किसी बात को लेकर परेशान होती है तो बीड़ी पी लेती है। जिस पर महिला सेल प्रभारी ने उससे कहा कि बीड़ी पीने से उसके शारीरिक नुकसान के साथ ही पति को भी परेशानी हो रही है। जिससे दोनों की शादी खतरे में पड़ गई है। इसके बाद दोनों के बीच फैसला करा घर भेज दिया।

और पढ़े  प्यार में अंधी हुई समधन: खेत में लहसुन की रखवाली कर रहे पति की गला घोंटकर हत्या

Spread the love
  • Related Posts

    जन आक्रोश पदयात्रा- महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे CM योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर

    Spread the love

    Spread the loveनारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लोकसभा में विपक्ष द्वारा पारित नहीं होने देने के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ ऐतिहासिक जनाक्रोश का साक्षी बना, जब महिला…


    Spread the love

    सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में बोली मुस्कान- न मैंने नीला ड्रम खरीदा और न बेहोश करने वाली दवा

    Spread the love

    Spread the loveब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को 13 महीने बाद हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट में पूछ गए सवालों के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *