साहब दवा नहीं चाहिए दारू दिलवा दो बस हालात शर्मनाक

Spread the love

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट में सोमवार को डोलमार स्थित ठेके के बाहर लोग शराब लेने के लिए टूट पड़े। हालात शर्मनाक करने वाले थे, क्योंकि इतनी लंबी लाइन किसी भी दवा की दुकान पर नजर नहीं आई। शराब के लिए लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर कतार में लग गए। इससे नैनीताल रोड पर जाम की स्थिति बनने के साथ लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ा। हालात बेकाबू होने के बाद पुलिस ने शराब की दुकान बंद करवा दी।
मंगलवार से जिले में एक सप्ताह का सख्त कोविड कर्फ्यू लग रहा है। शराब के शौकीनों को यह पता चला तो वह हफ्ते भर का कोटा लेने के लिए 50 किलोमीटर दूर से शराब लेने के लिए पहाड़ की ओर डोलमार ठेके पर पहुंच गए। सुबह दस बजे से पहले ठेके के बाहर लोग शराब खरीदने के लिए कतार में लग गए। ठेके के बाहर पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण लोगों को दोपहिया और चारपहिया वाहन हाईवे किनारे खड़े करने पड़े। इससे सड़क किनारे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे मौके का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। लोगों ने पुलिस के साथ शराब के शौकीनों को कोसना शुरू कर दिया। मामला अफसरों तक पहुंचने से करीब ढाई घंटे बाद मित्र पुलिस हरकत में आई। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज जोगा सिंह ने पुलिसकर्मियों की मदद करीब साढ़े 12 बजे ठेका बंद करवा दिया। इस बीच शराब लेने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि संक्रमणकाल में शराब कारोबारी दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं।

और पढ़े  कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा,आरोपी भाग गया

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *