सभी राज्यों के जिला अधिकारियों से थोड़ी देर में बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Spread the love

Pm नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से संवाद करेंगे और कोरोना महामारी के दौरान उनके अनुभव सुनेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी जिन राज्यों और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों से बातचीत करेंगे उनमें से कई जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बहुत तेजी देखी गई है।
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। हालांकि अब दो दिनों से कोरोना के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं, जिस कारण थोड़ा राहत महसूस की जा रही है। सोमवार देर रात आए मामलों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मामले तीन लाख से कम आए और दैनिक मौतों का आंकड़ा भी चार हजार के स्तर से कम हुआ है। सोमवार को देश में कोरोना के 2.6 लाख दैनिक मामले दर्ज किए गए, जबकि 3719 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या में भी डेढ़ लाख मामलों की गिरावट आई है। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या अभी भी 30 लाख के पार है। इसके अलावा कई राज्यों ने अभी भी लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू जैसी पाबंदियों को जारी रखा है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि मौजूदा समय में देश में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 18.17 फीसदी है।


Spread the love
और पढ़े  रैपिड रेल- नमो भारत का बढ़ा दायरा, सराय काले खां और बेगमपुल तक दौड़ेगी हाईस्पीड रेल, PM करेंगे उद्घाटन
  • Related Posts

    PM मोदी इस्राइल दौरे पर रवाना,रवाना होने से पहले बोले- दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। प्रस्थान से पहले जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके प्रिय मित्र और इस्राइल के…


    Spread the love

     सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल की बाढ़ पर बिफरे चीफ जस्टिस सूर्यकांत

    Spread the love

    Spread the loveभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेाई) सूर्यकांत ने जनहित याचिकाओं यानी पीआईएल की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के वक्त उन्होंने कहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *