शेयर बाजार में तेजी से गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 400 अंक निचे ।

Spread the love

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी कमजोर शुरुआत की। लाल निशान पर खुलने के बाद कुछ देर के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स में भारी गिरावट आ गई और 30 शेयरों वाला सूचकांक अब तक करीब 500 अंक से ज्यादा टूट चुका है। यह गिरावट यहीं नहीं थमी 12 बजे तक सेंसेक्स में 890.65 अंक फिसलकर 59 हजार के स्तर से नीचे आ गया। फिलहाल सेंसेक्स में 1300 अंकों की भारी गिरावट आ चुकी है और यह 58,338.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान पर शुरुआत करने के बाद बीएसई के सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट बनी हुई है। एनएसई का निफ्टी भी भारी गिरावट झेल रहा है। यह 389 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके शेयरों में 2.15 फीसदी की गिरावट आई है और यह 17382.20 के स्तर पर है। गौरतलब है कि एनएसई का निफ्टी बाजार खुलने के साथ ही 87.35 अंक या 0.49 फीसदी टूटकर 17,677.45 के स्तर पर खुला था।


Spread the love
और पढ़े  केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, कैसा रहा कार्यकाल?
  • Related Posts

    उत्तर भारत में कब पहुंचेगा मानसून?: पहाड़ों पर आफत की बारिश, मैदान गर्मी से बेहाल, इन राज्यों में अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveदेश में मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ कई राज्यों में तबाही भी देखने को मिल रही है। पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश…


    Spread the love

    सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए PM मोदी, भारतीय सैन्य टुकड़ी ने किया मार्च

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपने सेशेल्स दौरे के दौरान रविवार को देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है जब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *