शर्मनाक हरकत : – कनाडा के सांसद की बेशर्मी, संसद की वीडियो कॉन्फ्रेंस ( लाइव मीटिंग ) में पेशाब करते दिखा कनाडा का सांसद, सेलफोन से छिपाया प्राइवेट पार्ट

Spread the love

दुनिया को मानवाधिकारों पर लेक्चर देने वाले कनाडा की संसद को अपने ही एक सदस्य की करतूतों पर शर्मसार होना पड़ा है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के कारण हाउस ऑफ कॉमन्स की की डिजिटल मीटिंग के दौरान एक सांसद अचानक बिना कपड़ों के कैमरे के सामने आ गए। अपने साथी सांसद की इस करतूत को देखकर मीटिंग में मौजूद सभी सदस्य बुरी तरह से झेप गए।

कनाडाई संसद की कार्यवाही के दौरान निर्वस्त्र दिखे इस सांसद की पहचान पोंटिएक के क्यूबेक जिले का 2015 से प्रतिनिधित्व कर रहे विलियम अमोस के रूप में हुई है। जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, उसके अनुसार, अमोस एक डेस्क के पीछे खड़े दिख रहे हैं और निजी अंग एक मोबाइल से ढके हुए हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि उन्होंने इसे जान बूझकर अंजाम दिया कि अनजाने में ऐसी गलती हुई।

उन्होंने माफी मांगते हुए ट्वीट किया था, “मैंने आज वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण गलती की है और मैं इससे शर्मिंदा हूं। जॉगिंग के बाद मैं वर्क प्लेस पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था, तभी गलती से मेरा कैमरा ऑन हो गया। मैं ईमानदारी से सदन में अपने सभी सहयोगियों से माफी मागता हूं। यह एक अनजाने में हुई गलती थी और दोबारा नहीं होगी।


Spread the love
और पढ़े  कैटरिंग ट्रक में छिपकर ट्रंप ने बदला विमान: ईरान की धमकी के बीच कैसे तुर्किये से निकले?
  • Related Posts

    राजस्थान में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्राफ्ट को दी मंजूरी; विधानसभा में होगा पेश

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में समान नागरिक संहिता विधेयक के ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के…


    Spread the love

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveशिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आ रही है। बादल पर नांदेड़ के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *