वीकेंड पर भारी भीड़ सरोवर नगरी नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम माल रोड में लगा जाम।

Spread the love

वीकेंड पर पहाड़ों की सैर पर आने वाले पर्यटकों का शुक्रवार से ही नैनीताल और मसूरी में तांता लगने लगा है। पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही भीड़ और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर हाईकोर्ट की ओर से चिंता जताए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सीजन ड्यूटी में पुलिस फोर्स भी बढ़ा दी गई है।
नैनीताल आने वाले सैलानियों की संख्या शुक्रवार दोपहर तक सीमित थी। दोपहर बाद से सैलानियों की आमद बढ़ी तो अपर और लोअर माल रोड में कतारबद्ध गाड़ियां रेंगती नजर आईं। शाम तक डीएसए समेत अन्य छोटी पार्किंग पैक हो गई। नैनीताल जिला प्रशासन के निर्देश पर अगले दो दिनों तक शहर में सैलानियों के दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहर से आने वाले सैलानियों को अपनी बाइक नगर से करीब सात किलोमीटर पहले रूसी, नारायण नगर और पाइंस स्थित अस्थायी पार्किंग में खड़ी करनी होगी। वहां से वह शटल सेवा से शहर में आएंगे। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को बाइक से शहर में प्रवेश की अनुमति रहेगी। सभी अस्थायी पार्किंग स्थलों पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। पुलिस माइक से सैलानियों का मार्गदर्शन कर रही है।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन भी सैलानियों के प्रवेश को लेकर चौकस हो गया है। नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों में आने वाले दूसरे राज्यों के सभी सैलानियों को 72 घंटे पुरानी कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ में लाना अनिवार्य है। निगेटिव रिपोर्ट न होने पर सैलानियों को नगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *