विजिलेंस टीम ने पिरान कलियर दरगाह के प्रबंधक को 10000 की रिश्वत लेता किया रंगेहाथ गिरफ्तार 

Spread the love

देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के कार्यालय में छापा मारकर दरगाह प्रबंधक को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कलियर दरगाह में तैनात सुपरवाइजर राव सिकंदर की पिछले दिनों शिकायत मिलने पर दरगाह प्रबंधक मोहम्मद हारून ने सेवाएं समाप्त कर दी थीं। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दरगाह प्रबंधक के आदेश को रद्द कर राव सिकंदर को फिर से बहाल करने के आदेश जारी किए थे। आरोप है कि दरगाह प्रबंधक ने फिर से तैनाती दिए जाने और पिछला वेतन बनाने के नाम पर राव सिकंदर से डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी।

काफी मिन्नत के बाद भी वह नहीं माना तो सिकंदर ने रुपये किस्तों में देने की बात कही। इसके बाद पहली किस्त के रूप में दस हजार रुपये दे दिए। राव सिकंदर ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की थी। जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने योजना तैयार कर सिकंदर को दूसरी किस्त के रूप में दस हजार देने प्रबंधक के पास भेजा।

जैसे ही प्रबंधक ने पैसे लेकर अपने पास रखे तो विजिलेंस की टीम कार्यालय पहुंच गई और रुपये के साथ प्रबंधक को पकड़ लिया। विजिलेंस के सीओ सुरेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि दरगाह प्रबंधक मोहम्मद हारुन को दस हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक टीम ने प्रबंधक के घर ज्वालापुर में जाकर भी जांच की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम के उत्साहवर्धन के लिए डीआईजी विजलेंस अरुण मोहन जोशी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान टीम में इंस्पेक्टर मनोज रावत, साधना त्यागी, तुषार बोरा, सिपाही गोपाल, अश्वनी यादव, मनोज शर्मा, विनोद रावत, जगदंबा शामिल रहे।

और पढ़े  कल सुबह 11 बजे 19वां रोजगार मेला, PM मोदी 51000 युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Spread the love
  • Related Posts

    हिमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया यूसीसी बिल- विपक्ष का भारी हंगामा, आदिवासी समाज को कानून से पूरी तरह राहत

    Spread the love

    Spread the loveअसम कैबिनेट की मंजूरी के ठीक दो हफ्ते बाद राज्य सरकार ने सोमवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता  विधेयक पेश कर दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा…


    Spread the love

    मौत की मिस्ट्री पर घमासान- त्विषा केस में आज बड़ा न्यायिक दिन, SC-हाई कोर्ट और जिला अदालत तक सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveभोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देश की बड़ी अदालतों तक पहुंच चुका है। सोमवार को यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *