लालकुआं :बिना अनुमति प्रचार करने पर कार सहित प्रचार सामग्री जब्त

Spread the love

आज दिनांक 08 फरवरी 2022 को लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 व आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत चैकिंग के दौरान एसएसटी टीम कार रोड बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल के प्रभारी संजय भट्ट व एसआई दिलीप कुमार थाना लालकुआं की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन कार संख्या UK04AD7009 के चालक श्री ओमपाल कश्यप पुत्र स्व0 राम चंद्र निवासी रेलवे बाजार लालकुआं के कब्जे से विधानसभा लालकुआं प्रत्याशी आम आदमी पार्टी से संबंधित रु 3,000 कीमत के करीब 2,000 पंपलेट, पोस्टर, झंडा आदि प्रचार सामग्री कार से बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान वाहन चालक प्रचार सामग्री को उक्त वाहन व प्रचार करने परिवहन संबंधी सामग्री के संबंध में कोई संतुष्ट जवाब व वैध कागजात/ अनुमति आदि प्रस्तुत नहीं कर सके। आदर्श आचार संहिता के नियमानुसार बिना अनुमति प्रचार हेतु वाहन का प्रयोग व प्रचार-प्रसार करना प्रतिबंधित है। प्रचार सामग्री मय वाहन के कब्जे लिया गया है प्रचार सामग्री निर्वाचन कार्यालय में जमा कराई जा रही है।
*एसएसटी टीम में*
1- संजय भट्ट (Sst टीम प्रभारी)
2- एसआई दिलीप कुमार लालकुआं
3- फॉरेस्टर अमर सिंह
4- फॉरेस्टर हरीश सिंह
5- का0 प्रहलाद सिंह
6- महिला का0 जया राणा
7- HG भूपाल सिंह
8- HG दीपक सती
9- वीडियोग्राफर कीर्ति बल्लभ। *मीडिया सैल जनपद नैनीताल*।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मेयर ने की मानसून की तैयारियों और शहर की स्वच्छता की समीक्षा, काम समय से पूरा करने के निर्देश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *